फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी सीजन में फलों के दामों में 10 प्रतिशत तक का उछाल

विज्ञापन
बावल रोड के पास फल बेचता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शादी का सीजन शुरू होते ही शहर के फल बाजारों में बढ़ती मांग के चलते दामों में उछाल दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा असर केले के दामों पर पड़ा है जो अब 70 से 80 रुपये प्रति दर्जन तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

वहीं सेब की कीमतों में भी करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों के अनुसार इस बार शादी के सीजन में पिछले साल की तुलना में फलों के दाम करीब 10 प्रतिशत तक बढ़े हैं। सेब के भी दाम बढ़ चुके हैं।
फल मंडी के दुकानदारों का कहना है कि इस बार कारोबार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। बढ़ी कीमतों के बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बावल चौक स्थित दुकानदार राजेश, प्रवीण और रामपाल ने बताया कि थोक बाजार से ही कीमतें बढ़ी हुई आ रही हैं जिससे खुदरा बाजार में आम जनता को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
पहले जहां वे रोजाना 15 से 20 क्रेट केला बेचते थे, अब यह संख्या 40 से 45 क्रेट तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अनार, अंगूर और अनानास जैसे फलों की मांग में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

कहना है कि इस बार कारोबार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। बढ़ी कीमतों के बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है

फलों के दाम पर एक नजर
फल पिछले सप्ताहमौजूदा दाम (किलो)
सेब80 120
संतरा90 110
बब्बूगोशा80 90
केला60-80 (दर्जन)
अनार120-130 से 140
पपीता5070
अमरूद6080
अनानास120180
अंगूर80100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें