जुलाना थाना में खड़े गेहूं से भरे कैंटर जो पुलिस ने काबू किए हैं।
- फोटो : bureau
वेयर हाउस में रखे गेहूं का फर्जी गेट पास व बिल्टी बनाकर लाखों रुपये के गेहूं के गोलमाल का मामला सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी करके दो कैंटरों में भरे 570 गेहूं के कट्टों को बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग पौने दो लाख रुपये है। पुलिस ने जब कैंटर चालक को काबू कर पूछताछ की तो सामने आया कि गेहूं के इस फर्जीबाड़े में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो इंस्पेक्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि वेयर हाउस से फर्जी गेट पास व जाली बिल्टी काटकर लाखों रुपये का सरकारी गेहूं बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेहूं के कट्टों से भरे दो कैंटर काबू कर लिए। कैंटर में गेहूं से भरे हुए 570 कट्टे थे। जिनकी कीमत पौने दो लाख रुपये के करीब है। पूछताछ में कैंटर चालकों ने बताया कि बताया कि गेहूं बहादुरगढ़ में बेचने के लिए ले जा रहा था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारी, वेयर हाउस का ठेकेदार से मिलीभगत करके फर्जी गेट पास व बिल्टी काटकर गेहूं बेचा जा रहा है। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने दालमवाला, निर्जन, लखमीरवाला व बरसाना गांव के डिपो के नाम फर्जी गेट पास व बिल्टी काटकर गेहूं को बहादुरगढ़ के बाजार में चोरी से बेचने का प्रयास था। पुलिस ने गेहूं को कब्जे में लेकर कैंटर चालक मनबीर, अमित को काबू कर लिया। पुलिस ने इस मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर कश्मीर, ईश्वर, वेयरहाउस के ठेकेदार राकेश कुमार, कैंटर चालक मनबीर, अमित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली की वेयरहाउस से फर्जी गेट पास व जाली बिल्टी काटकर लाखों रुपये का सरकारी गेहूं बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेहूं के कट्टों से भरे दो कैंटर काबू कर लिए। कैंटर में गेहूं से भरे हुए 570 कट्टे थे। इस काम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर, वेयरहाउस का ठेकेदार भी शामिल हैं। पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- रामनिवास, जुलाना थाना प्रभारी।