फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रभात फेरी से साइकिल रैली तक, विद्यार्थी बनेंगे बदलाव के वाहक

Tue, 23 Sep 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी18-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फाइल फोटो। - फोटो : रमुआपुर गांव में एलटी लाइन पर हाईटेंशन तार गिरने से जलता केबल।
विज्ञापन
जींद। सेवा पखवाड़ा के तहत सभी स्कूलों में सिंगल प्लास्टिक यूज व प्लास्टिक के प्रदूषण के बारे जानकारी के लिए कई गतिविधियां होंगी। इनमें विद्यार्थी प्रभात फेरी, पौधरोपण, पेंटिंग प्रतियोगिता, साइकिल रैली, संवैधानिक मूल्यों पर बाल संसद का आयोजन व ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण आदि में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके चलते 24 सितंबर को स्कूलों के विद्यार्थी प्रभात फेरी निकालेंगे। 25 सितंबर को एक पेड़-मां के नाम पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 26 सितंबर को लोकतांत्रिक लोकाचार और संवैधानिक मूल्यों पर स्कूल बाल संसद का आयोजन किया जाएगा। 27 सितंबर को प्रदेश के ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण करवाया जाएगा।
28 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 29 सितंबर को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित लेक्चर होंगे। इसके बाद एक अक्तूबर को साफ-सफाई अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं/कार्यक्रमों में जिलास्तर पर प्रतिभागियों की संख्या की जानकारी मुख्यालय की ओर से जारी लिंक पर भेजनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें स्कूलों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है ताकि वे पर्यावरण संरक्षण को लेकर व अन्य सामाजिक कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें।
वर्जन
सेवा पखवाड़ा के तहत स्कूलों में एक अक्तूबर तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रभात फेरी व पौधरोपण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। विद्यार्थी ही देश का कल हैं। ऐसे में अगर विद्यार्थी आज के समय में होने वाली पर्यावरण से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूक होंगे तो पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पाएंगे। -राजपाल देशवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें