जींद से बुआ के घर थुआ गए युवक को दोस्तों ने बुलाया, शराब पिलाकर हत्या का आरोप
--पहले शराब पिलाने, फिर नहर में डुबोकर मारने के आरोप,
--मृतक ने शराब पीते समय बुआ के लड़के के पास भेजा था जबरदस्ती शराब पिलाने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद।
जींद की कृष्णा कालोनी अपनी बुआ के घर थुआ गए 18 वर्षीय मनीष को दोस्तों ने फोन कर अपने पास बुलाया और जबरदस्ती शराब पिलाकर डुमरखां गांव के नजदीक रजबाहे में डुबोकर उसकी हत्या करने के आरोप में सदर थाना नरवाना पुलिस ने नरवाना के प्रेमनगर निवासी केशव व अंकित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जबरन शराब पिलाने की बात मनीष ने अपनी बुआ के लड़के के पास संदेश भर कर इसकी जानकारी दी थी।
सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में थुआ निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि उसके मामा का लड़का मनीष उनके घर पांच जुलाई को आया था। इसके बाद सात जुलाई दोपहर को मनीष के पास उसके दोस्त नरवाना के प्रेम नगर निवासी केशव का फोन आया और मनीष को शामदों गांव में बुलाया। शामदों से वह उसको गाड़ी में बैठाकर जींद की तरफ चले गए। शाम को लगभग पांच बजे श्यामसुंदर को उसके भाई गौरव ने बताया कि मनीष ने उसके साथ फोन पर व्हाटसप पर मैसेज करके बताया है कि केशव व अंकित उसको डुमरखां के नजदीक राजवाहे पर बैठाकर जबरदस्ती शराब पिला रहे हैं। जब गौरव ने इस बारे में मनीष के पिता को बताने की बात कही तो मनीष ने डर के मारे पिता को इस बारे में बताने से मना कर दिया। इसके कुछ ही समय बाद मनीष को राजबाहा में डुबकर मरने की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि केशव व अंकित ने जबरदस्ती शराब पिलाकर मनीष की नहर में डुबोकर हत्या की है। सदर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मनीष की हत्या करने के आरोप में नरवाना के प्रेम नगर निवासी केशव व अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
हत्या के बाद मोबाइल से हटाए भेजे गए संदेश
मनीष ने केशव व अंकित द्वारा राजवाहे के पास बैठाकर जबरदस्ती शराब पिलाने के जो संदेश मनीष ने अपनी बुआ के लड़के गौरव के पास व्हाटसएप पर भेजे थे। इन मैसेज को भी आरोपियों ने मनीष के मोबाइल से डिलीट ऑल कर दिए। इसके बाद यह मैसेज गौरव के पास से भी डिलीट हो गए।
बाक्स
पिता को शराब पिलाने की बात बताने से किया था मना
गौरव के पास जब अंकित व केशव द्वारा शराब पिलाने की बात के संदेश भेजे गए तो इस पर गौरव ने यह बात मनीष के पिता को बताने के लिए कहा, लेकिन इस पर मनीष ने कहा कि पिताजी शराब पीने की बात से गुस्सा होकर उन दोनों को बुरी तरह से मारेंगे। इसलिए आप शराब की बात को पिताजी को मत बताना।
फोटो नंबर
08जेएनडी22: नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे मनीष के परिजन। संवाद