फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी पकड़ा

Mon, 01 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दूरसंचार कंपनी का तथाकथित फर्जी अधिकारी बताकर रोहतक रोड के चिकित्सक से दस लाख की ठगी करने के प्रयास के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि ठगी के लिए यूपी से गिरोह चलता है दिल्ली और हरियाणा के आसपास के क्षेत्र के चिकित्सकों और अन्य व्यापारियों को चूना लगाते हैं। पुलिस ठग गिरोह के मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान गांव महेशपुर जिला देवरिया यूपी निवासी उमेश के रूप में हुई है।

शहर के रोहतक रोड पर स्थित बालाजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीपी जैन के पास गत 27 मई को फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद का परिचय एसएन त्रिपाठी बीएसएनएल जीएम बता कर दिया। साथ ही कॉल करने वाले तथाकथित बीएसएनएल जीएम ने डॉ. डीपी जैन को बताया कि मेरे पास रोहतक और जींद का चार्ज है। मेरे नीचे 823 कर्मचारी काम करते हैं। बीएसएनएल कंपनी प्रत्येक कर्मचारी का मेडिकल चेकअप कराने के लिए 2100 रुपये देती है। इसलिए आप 10 लाख रुपये एडवांस दे दो।
विज्ञापन


मैं आपके पास 17 लाख 28 हजार रुपये का चेक भिजवा दूंगा। 29 मई को तथाकथित जीएम और ठग गिरोह के लोगों ने कोरियर के माध्यम से स्कीम का पूरा ब्यौरा चिकित्सक डीपी जैन के पास भेज दिया। 30 मई की सुबह को बीएसएनएल जीएम बताने वाले तथाकथित अधिकारी ने डा. डीपी जैन को फोन किया और बताया कि उसने एक व्यक्ति को 17 लाख 28 हजार रुपये का चेक देकर उनके पास भेज दिया है और आप भी 10 लाख रुपये किसी दवाई के पैकेट में पैक करके दे देना।

तथाकथित फर्जी अधिकारी की बातों पर चिकित्सक डीपी जैन को शक हुआ तो उन्होंने पूरे मामले से एसएसपी अभिषेक जोरवाल को अवगत करवाया। जिस पर स्पेशल टीम का गठन किया गया और डा. डीपी जैन के अस्पताल में अपना तंत्र फैला दिया। दोपहर को तथाकथित जीएम का एक आदमी डा. डीपी जैन के अस्पताल में पहुंचा। ताक में बैठी पुलिस पार्टी ने व्यक्ति को काबू कर लिया और उसके कब्जे से कुछ कागजात, चैक आदि को बरामद कर लिया। जांच में पाया कि उसके पास जितने भी कागज थे वह सभी फर्जी थे और डाक्टर से पैसे लेकर उसे चूना लगाने की फिराक में थे। लेकिन उससे पहले उसका पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए यूपी के उमेद नाम का एक व्यक्ति को पकड़कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरोह यूपी से चलता था और पुलिस गिरोह के मुख्य आरोपी की तलाश है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद ही गिरोह की अन्य वारदातों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें