09जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। शहर में ट्रक चालक से नकदी, मोबाइल फोन और दस्तावेज लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सैनी रामलीला ग्राउंड निवासी अरमान, कृष्णा काॅलोनी निवासी अंशुल, सोमनाथ मंदिर के निकट रहने वाले नीरज तथा अपराही मोहल्ला निवासी सोहिल के तौर पर हुई।
शास्त्री नगर निवासी अनिल खान ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि वह एक जनवरी देर रात को ट्रक में राजस्थान से पत्थर लेकर आया था। पुरानी एक्सचेंज के पास ट्रक चालक फोन कर उससे दुकान का पता पूछ रहा था। जब वह मौके पर पहुंचा तो चार युवक चालक को दबोचे हुए थे जिन्होंने उससे दस हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन ड्राइविंग लाइसेंस का छीन लिया और बाइक से फरार हो गए।
पुलिस ने इन मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच की तो सैनी रामलीला ग्राउंड निवासी अरमान का नाम सामने आया। पुलिस ने अरमान को काबू कर पूछताछ की तो उसके साथियों की पहचान कृष्णा काॅलोनी निवासी अंशुल, सोमनाथ मंदिर के निकट रहने वाले नीरज और अपराही मोहल्ला निवासी सोहिल के रूप में सामने आई। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अदालत में पेश कर पूछताछ करेगी।