जींद। जिले में चोरी की चार घटनाएं सानमे आई हैं। इन चारों ही घटनाओं के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
रधाना निवासी जयदीप ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 29 जनवरी को वह पत्नी के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गए थे और उनके पिता बाहर गए हुए थे। जब वह वापस आए तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ मिला और गहने के डिब्बे खाली पड़े थे। चोर सोने- चांदी के गहने और 20 हजार रुपये चोर कर ले गए।
वहीं बस स्टैंड नरवाना के पास से एक महिला का पर्स चोरी हो गया। लोहचब निवासी कुलदीप ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 29 जनवरी को उनका बेटा और बेटी नरवाना से गांव आ रहे थे। जब वह नरवाना बस स्टैंड से गांव के लिए चले तो उनकी बेटी ने फुलिया कलां पहुंचकर सामान चेक किया तो बैग नहीं मिला। इसमें सोने- चांदी के गहने और दो हजार रुपये थे।
जींद शहर की भटनागर कॉलोनी में एक मकान से चोरों ने जेवर और 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। महिला गीता ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 27 जनवरी को वह और उनकी बेटी अपने भाई के पास करनाल गई थीं। जब वह घर वापस आईं तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। 35 हजार रुपये, गहने गायब थे।
जिले के गांव नगूरां स्थित बिजली निगम के कार्यालय से चोरों ने बड़ी मात्रा में बिजली का सामान चोरी कर लिया। नगूरां एसडीओ आनंद ने पुलिस एफआईआर में बताया कि बीते साल नौ नवंबर को चोर कार्यालय तीन लाख से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए।