फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्थानीय रूटों से हटाकर कुरुक्षेत्र भेजी गईं चार रोडवेज बसें

Mon, 09 Feb 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी05-रविवार दोपहर बाद लोकल रूटों पर बसों के इंतजार में यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोडवेज डिपो ने कुरुक्षेत्र में आयोजित पशु मेले में रविवार को लगातार तीसरे दिन चार बसों को रवाना किया। इन बसों को स्थानीय रूटों से हटाकर कुरुक्षेत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

तीन दिनों से रोडवेज प्रबंधन द्वारा कुरुक्षेत्र में लगे राज्य स्तरीय पशु मेले में बसें भेजी जा रही है। दो दिनों में 16-16 बसें भेजी गई थी लेकिन अंतिम दिन रविवार को चार बसें किसानों को लेकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुई। हालांकि स्थानीय रूटों से बसें हटाए जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई गांवों से शहर और आसपास के कस्बों तक सफर करने वाले यात्रियों को समय पर बस नहीं मिल पा रही है। सुबह और शाम के समय कामकाज के लिए सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रविवार को भी बसों के कुरुक्षेत्र भेजे जाने से लोकल रूट प्रभावित हुए।
विज्ञापन

यात्री सुखदीप, रोशन, जगमेश, सुलतान, रामकेश, जगसीर का कहना था कि पहले से ही बसों की संख्या सीमित है। ऐसे में चार बसों को लोकल रूटों से हटाना गलत फैसला है। इससे शहर में आने वाले और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
उनका कहना है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की दैनिक आवाजाही को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हालांकि पशु मेला एक बड़ा आयोजन है। इसमें गांव-गांव से पशुपालकों को ले जाया गया है। ताकि वह पशुओं के बारे में अहम जानकारी हासिल कर सके।
वर्जन
कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय पशु मेले में पशुपालकों को लेकर बस भेजी जा रही है। रविवार को भी अंतिम दिन चार बसों को कुरुक्षेत्र भेजा गया है। सोमवार से सभी बस अपने-अपने रूट पर रवाना होगी।-सुनील पूनिया, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें