08जेएनडी10-शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए डॉ. राज सैनी। स्रोत पदाधिकारी
जींद। शहर के भिवानी बाईपास में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. राज सैनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान की पूर्ति केवल मनुष्य ही पूरी कर सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और कहां की युवा विकास समिति बधाई की पात्र है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश चौहान, धर्मराज जागलान, नर्सिंग ऑफिसर मनीषा बरसाना, एएसआई नेहा यादव, डॉ. दिनेश सैनी ने भी रक्तदाताओं को हौसला बढ़ाया। शिविर में 61 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर युवा विकास समिति अध्यक्ष प्रदीप रेढू, अमित सिंगला, उपाध्यक्ष शीला सैनी, संयोजक प्रवीण सैनी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद