31जेएनडी14: डेंगू व लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
जींद। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के चार मरीज मिले हैं। एक दिन पहले भी जिले में एक-एक मरीज डेंगू व चिकनगुनिया का मिला था। सप्ताहभर से लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतने वाले 12 लोगों को नोटिस भी भेज रहा है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 17 वर्षीय मुआना निवासी किशोरी, तारखां गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों निवासी 42 वर्षीय युवक, छातर गांव निवासी 31 वर्षीय मोनिका संक्रमित मिली। इन सभी मरीजों का अस्पताल में उपचार चला हुआ है। जिले में डेंगू का आंकड़ा 64 पहुंचा गया है।
आमजन की लापरवाही के कारण ही डेंगू का संक्रमण बढ़ रहा है। अगर हर व्यक्ति जागरूकता दिखाकर लार्वा को बनने से रोके तो डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जिले में डेंगू ही नहीं बल्कि चिकनगुनिया के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। अब तक जिले में नौ केस चिकनगुनिया के हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग डेंगू व मलेरिया से लोगों को बचाने के लिए तमाम प्रयास कर चुकी है लेकिन इनकी संख्या में लगातार बढ़ रही है। जहां पर यह मामले मिल रहे हैं। वहां पर स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग करने के निर्देश दिए। इन क्षेत्रों में जहां पर भी बुखार पीड़ित मिल रहे हैं। उनके रक्त के सैंपल भी लिए जा रहे हैं ताकि मरीजों की संख्या को बढ़ने से रोका जा सके।
वर्जन
जिले में शुक्रवार को चार डेंगू के मामले मिले हैं। जहां पर मामले सामने आए हैं। उस क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं और आसपास बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के सैंपल लिए जाएंगे। इन बीमारियों से आमजन को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है। -डॉ. बिजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी, जींद