फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी पर लाठी-डंडों से हमला कर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने लूटे दो लाख 43 हजार रुपये

विज्ञापन
four miscreants riding on 2 motorcycles robbed Rs 2.42 lakh by attaching bank personnel with sticks
विज्ञापन
बैंक से लोन लिए पैसे की रिकवरी कर लौट रहे कर्मचारी से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने वीरवार दोपहर में तीन बजे दो लाख 42 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने बैंक कर्मी को लाठी-डंडों से मारकर घायल करने के बाद रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सफीदों खंड के गांव खेड़ाखेमावती स्थित उज्जीवन बैंक में काम करता है। वह वीरवार दोपहर तीन बजे पानीपत के गांव अहर-कुराना से दो लाख 42 हजार रुपये की रिकवरी कर सफीदों लौट रहा था। उरलाना से निकलते ही सफीदों एरिया में सुनसान सड़क पर नहर के पास दो मोटरसाइकिलों पर आए चार बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर पैसे से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सुरेंद्र ने तुरंत अपने साथ हुी लूट की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही डीएसपी चंद्रपाल, सीआईए सफीदों इंचार्ज कर्ण सिंह व शहर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बैंक प्रबंधक सुरेंद्र ने कहा कि सुरेंद्र उनके बैंक में चार साल से काम कर रहा है। उन्होंने वारदात की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। लोन के पैसे की रिकवरी करके सुरेंद्र लौट रहा था। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें