फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं अंग्रेजी की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देते दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर था। उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए 10 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। वहीं उचाना कलां स्थित श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो युवकों को दूसरे की जगह पेपर देते हुए एसडीएम राजेश कोथ ने पकड़ा। एसडीएम यहां पर परीक्षा केंद्र का जायजा लेने टीम के साथ पहुंचे थे। एसडीएम ने कहा कि जब पेपर चल रहा था तो यहां पर पेपर दे रहे विद्यार्थियों के रोल नंबर चेक किए तो हस्ताक्षर सीट के साथ फोटो का मिलान किया तो आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना खुर्द के छात्र संदीप की जगह सोनू कुचराना व अशोक की जगह संदीप दैबन गांव का पेपर देते हुए मिला। दोनों विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्कूल प्रबंधक को चेतावनी दी गई है कि विद्यार्थियों के जो एडमिट कॉर्ड हैं उन्हें अच्छे से चेक करें ताकि कोई विद्यार्थी दूसरे की जगह पेपर नहीं दे सकें। भविष्य में अगर ऐसा हुआ तो स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें