फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन के लिए बचे चार दिन

Fri, 25 Jul 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पीजी कोर्स में विद्यार्थी 28 जुलाई तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में आवेदन के लिए विद्यार्थियों के पास चार दिन बचे हैं। वहीं कॉलेजों की दाखिला कमेटी की ओर से दस्तावेजों की जांच का कार्य 29 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद 30 जुलाई को पहली प्रोविजनल और 31 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा उनके पास एक अगस्त से लेकर चार अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय रहेगा।
पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों पर पांच अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा छह अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा जिसमें विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन या विषय में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

छह अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि इसके बाद भी अगर सीट खाली बच जाती हैं तो उसके लिए 13 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग चलेगी जिसमें पहले वाले 100 रुपये और हर रोज 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
शहर के राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज, हिंदू कॉलेज और सफीदों के राजकीय कॉलेज में पीजी के कोर्स हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में विभिन्न संकायों में निर्धारित 280 सीटों पर अब तक 167 आवेदन आ चुके हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह निर्धारित समय अवधि में आवेदन करें।
विज्ञापन


पीजी कॉलेज में आए आवेदनों की संख्या

संकाय-कुल सीट-आवेदन आए

एमए अर्थशास्त्र-40-26

एमए अंग्रेजी-40-38

एमए हिंदी 40-38

एमकॉम-60-46

एमएससी गणित-40-25

पीजीडीसीए-60-25

कुल-280-167
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें