फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हत्या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

Thu, 07 Aug 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह की अदालत ने करीब साढ़े सात साल पुराने हत्या के एक मामले में चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 16-16 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


आठ मार्च 2018 को जिले के गांव शाहपुर में रामकिशन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने गांव के ही नरेंद्र, सतबीर, विजेंद्र उर्फ बिंदर और संजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से यह मामला अदालत के विचाराधीन था। बुधवार को अदालत ने इस मामले में सभी गवाहों और सबूतों को ध्यान में रखते हुए सभी चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 16-16 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें