नरवाना। शहर के अलग-अलग स्कूलों में चल रही खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। खेलों के अंतिम दिन क्रिकेट मुकाबले हुए। अंडर-19 में डीएवी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा।
वहीं अंडर-17 में एसडी पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरैण कलां दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल नरवाना ने पहला स्थान और डीएवी स्कूल नरवाना ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीटीआई बलजीत धतरवाल, राकेश रोहिल्ला, पूजा नैन, राजकुमार ग्रोवर, रणधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, रामबीर, भूपेंद्र मोर, जसमेर और सुशीला मौजूद रहे।
लड़कियों के क्रिकेट परिणाम
-अंडर-19 में एसडी कन्या स्कूल प्रथम रहा।
-अंडर-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरैण कलां ने पहला स्थान हासिल किया।
दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम
1500 मीटर दौड में राहुल (पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उझाना) प्रथम, ओजेश (राजकीय उच्च विद्यालय हमीरगढ़) द्वितीय, रवि (पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उझाना) तृतीय।
3000 मीटर दौड़ में नियेथ (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरौदी) प्रथम, रवि (पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उझाना) द्वितीय, ओजेश (राजकीय उच्च विद्यालय हमीरगढ़) तृतीय रहा।