फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोकशी के लिए ले जा रहे चार गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना नरवाना पुलिस ने टोहाना रोड पर टाटा एस को काबू कर चार गोवंश को बरामद किया है। टाटा एस में पकड़े गए आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के पहाड़गंज, फैक्टरी रोड नबी करीब निवासी हिमांशु और उत्तर पश्चिमी दिल्ली, फेस-2 रोहिनी रिठाला, विजय बिहार निवासी इमरान के तौर पर बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस सोमवार को टोहाना रोड पर नाका लगाए हुए थी। इस दौरान टोहाना की तरफ से एक टाटा एस आता दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने उसे रुकवाया और उसमें बैठे दोनों युवकों से जानकारी ली तो उन्होंने अपनी पहचान नई दिल्ली के पहाड़ग़ंज, फैक्टरी रोड नबी करीब निवासी हिमांशु और उत्तर पश्चिमी दिल्ली, फेस-2 रोहिनी रिठाला, विजय बिहार निवासी इमरान के रूप में बताई। उन्होंने टाटा एस को चैक किया तो पीछे ताला लगाया हुआ था। ताला लगाने बारे उनसे पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने ताला खुलवाया तो तीन गाय और एक बछड़े को बैठाया हुआ था। पूछताछ करने पर दोनों युवकों पर लाइसेंस नहीं मिला। युवकों ने बताया कि गोवंश को पंजाब के बरेटा से गुरुग्राम ले जा रहे थे। जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को नामजद कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें