फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केक काट मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का जन्मदिन

Wed, 26 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी40: कार्यकर्ताओं के साथ जन्म दिन मनाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
उचाना । पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का 79वां जन्म दिन मंगलवार को राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में देशी घी व चूरमे से बना केक काटकर मनाया गया। इस दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

देशी घी से बने चूरमे का केक काट कर पहले कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को खिलाया तो उसके बाद सभी ने बधाई दी। कॉलेज सभागार में सेमिनार का भी आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक भोजन कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी। इसमें कोई बड़ी राजनीतिक बात नहीं करके पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के राजनीतिक सफर के बारे में बताया गया। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने साथियों को चादर देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जींद में भी कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन रक्तदान शिविर लगाकर मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें