14जेएनडी32-व्यक्ति को खोया पर्स लौटाते हुए वीरेंद्र नैन व पुलिसकर्मी। संवाद
नरवाना। पूर्व मंत्री टेकचंद नैन के बेटे वीरेंद्र नैन ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक खोया हुआ पर्स उसके असली मालिक को लौटाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
पर्स में नकद राशि के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज और पहचान पत्र मौजूद थे। वीरेंद्र नैन को यह पर्स रास्ते में मिला जिसे उन्होंने बिना देर किए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच के बाद पर्स के मालिक लोधर निवासी मंजीत की पहचान कर उसे बुलाया और पर्स सुरक्षित रूप से सौंपा।
पर्स वापस मिलने पर मंजीत ने कहा कि यह कार्य आज के दौर में एक दुर्लभ ईमानदारी का उदाहरण है। स्थानीय लोगों ने भी वीरेंद्र नैन के इस कदम की सराहना की। संवाद