फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वमंत्री मांगेराम गुप्ता का 85 साल की उम्र में निधन

विज्ञापन
पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता। - फोटो : Jind
विज्ञापन
दो बार भजन लाल और एक बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में मंत्री रहे मांगेराम गुप्ता का 85 वर्ष की आयु में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 15 दिन से बीमार चल रहे थे। मांगेराम गुप्ता को प्रदेश की राजनीति में दमदार राजनेता के रूप में जाना जाता था। उनके अंतिम संस्कार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा अन्य नेता शरीक हुए।
विज्ञापन

मांगेराम गुप्ता का जन्म 13 जुलाई 1935 को जींद जिले के राजपुरा भैण गांव में हुआ था। 40 साल की उम्र में उन्होंने जींद की पुरानी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान शुरू कर व्यापार की लाइन में आए। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में भी ताल ठोंक दी। उन्होंने जींद विधानसभा से आठ बार चुनाव लड़ा। वे चार बार विजयी रहे। 2009 के विधानसभा चुनाव के बाद से वे राजनीति में अधिक सक्रिय नहीं रहे। पिछले साल जनवरी में हुए उपचुनाव में एक बार फिर केंद्रीय भूमिका में आए थे, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। गत वर्ष के अंत में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनके बेटे महावीर गुप्ता ने जजपा से चुनाव लड़ा था, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता की शवयात्रा में शामिल लोग।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें