फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 40 वर्षों से सशक्त नेतृत्व के अभाव ने समाज को रखा सत्ता से दूर

Mon, 02 Mar 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी24-संविधान बचाओ, समाज बचाओ सम्मेलन में डॉ. अनिल रंगा को सम्मानित करते समाज के लोग। संवा
विज्ञापन
जींद। संविधान बचाओ, समाज बचाओ आंदोलन का नौवां प्रबुद्ध सम्मेलन रविवार को शहर की संत शिरोमणि गुरु रविदास धर्मशाला में हुआ। आंदोलन के संयोजक डॉ. अनिल रंगा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में प्रदेशभर से आए लोगों ने सामाजिक-राजनीतिक हालात पर मंथन किया।
विज्ञापन

डॉ. रंगा ने प्रदेश की दलित राजनीति की कमजोर कड़ियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि करीब 40 वर्षों से जमीनी स्तर पर सशक्त नेतृत्व के अभाव ने समाज को सत्ता से दूर रखा है। सम्मेलन में कहा गया कि आंदोलन का लक्ष्य केवल चुनावी समीकरण नहीं बल्कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक न्याय को व्यावहारिक धरातल पर उतारना है।
उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव को निर्णायक मोड़ बनाने का आह्वान किया गया। समाज की बिखरी ताकत को एकजुट कर निर्णायक भूमिका निभाने की रणनीति पर काम शुरू करने की घोषणा की गई। संयोजक डाॅ. अनिल रंगा ने बताया कि प्रथम चरण में सभी 23 जिलों में 23 प्रबुद्ध सम्मेलन, फिर सभी 90 हलकों में 90 सम्मेलन और उसके बाद जींद में प्रदेश स्तरीय रैली में आयोजित होगी, जो हरियाणा में वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख दलित एक्टिविस्ट अधिवक्ता रजत कलसन, प्रो. एसके चहल, चौ. रणजीत ठेकेदार, दिलबाग रंगा, मुकेश निंबल ने दो टूक में कहा कि अब प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व से काम नहीं चलेगा। शिक्षा, रोजगार, भूमि अधिकार, आरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय नेतृत्व के निर्माण जैसे मुद्दों पर ठोस रोडमैप तैयार करने की मांग जोर शोर से उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें