फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी जीवन की शुरुआत से ही लक्ष्य पर फोकस रखें : नीरज कुमार

विज्ञापन
21जेएनडी19 : विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परामर्शदाता नीरज कुमार। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। दरोली खेड़ा स्थित ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में परामर्श सत्र में परामर्शदाता नीरज कुमार ने किशोर विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण और उस पर पूर्ण एकाग्रता बनाए रखने का महत्व समझाया।
विद्यार्थियों को बताया कि यदि विद्यार्थी जीवन की शुरुआत से ही अपने लक्ष्य पर फोकस रखता है और निरंतर उसी दिशा में कार्य करता है तो जीवन में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। परामर्श सत्र के दौरान विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित रखने के लिए कुछ प्रायोगिक तकनीकों का अभ्यास भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डिंपल अरोड़ा ने बताया कि स्कूल में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दी जाती है। विद्यालय में नियमित रूप से मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर एमडी शर्मीली श्योकंद, हरदीप श्योकंद और प्रदीप श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें