फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टैबलेट से हो रहा एफएलएस मूल्यांकन, जांची गई गुणवत्ता

विज्ञापन
07जेएनडी15: टैबलेट के जरिए हो एफएलएस मूल्यांकन को लेकर निरीक्षण करते जिला समन्वयक राजेश व​शिष्ठ
विज्ञापन
जींद। जिले में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को परखने के लिए एफएलएस के तहत जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ और डॉ. राजेश सैनी ने वीरवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने खंड जुलाना के अनूपगढ़ स्कूल और आदर्श स्कूल का दौरा कर मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकियों को समझा और फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इस बार के मूल्यांकन की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजिटल होना है।
जिले के चयनित 23 विद्यालयों में फील्ड इन्वेस्टिगेटर टेबलेट के माध्यम से बच्चों की दक्षता का आकलन कर रहे हैं। इस तकनीक के उपयोग से न केवल प्रक्रिया सटीक और त्वरित हुई है बल्कि बच्चों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में ऑब्जर्वर सक्रिय रूप से तैनात हैं जो गूगल फॉर्म के माध्यम से सीधे एससीईआरटी और एनसीईआरटी को रिपोर्ट भेज रहे हैं। डाइट ईक्कस से डॉ. जगमेंद्र पूरे जिले के मूल्यांकन कार्य की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। जिला समन्वयक सभी फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स की अपडेट भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें