फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने वैज्ञानिक खेती और उर्वरक प्रबंधन की बारीकियों को समझा

विज्ञापन
07जेएनडी16: कुचराना खुर्द में किसानों को चार आर सिद्धांत के बारे में जानकारी देते हुए विशेषज्ञ।
विज्ञापन
जींद। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव कुचराना खुर्द में मृदा स्वास्थ्य संरक्षण पर वीरवार को जागरुकता अभियान चलाया। जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. धीरज पंघाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों ने वैज्ञानिक खेती और उर्वरक प्रबंधन की बारीकियों को समझा। डॉ. धीरज पंघाल ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से न केवल खेती की लागत बढ़ रही है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी लगातार गिर रही है। उन्होंने उर्वरक उपयोग के चार आर सिद्धांत पर जोर दिया, जिसमें सही उर्वरक का चयन, सही मात्रा, सही समय और उचित स्थान पर प्रयोग करना शामिल है। इन सिद्धांतों को अपनाकर किसान लागत कम कर बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें