नरवाना। शराब पीकर डूमरखां गांव के पुल पर लोगों को परेशान और हुड़दंग करने पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू, राममेहर, रविंद्र निवासी थुआ, आशीष, खुशीराम उर्फ मोनू निवासी किठाना के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि शराब पीकर हुड़दगबाजी करने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। चुनाव आचार संहिता के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सदर नरवाना की टीम गांव डूमरखां के पास मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि चार-पांच युवक जींद रोड पर गांव डूमरखां कलां में बने नहर पुल के पास घाट पर शराब पी रहे हैं। अपनी बुलेट बाइक के पटाखे बजा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों को हिरासत में लेकर आबकारी संसोधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।