फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सैर कर लौट रही महिला को बाइक चालक ने मारी टक्कर

Sat, 11 May 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सैर कर घर लौट रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डूमरखां कलां गांव निवासी महिला बाबा देवी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आशा वर्कर है। वह शाम के समय सैर करने जीती हैं। 8 मई की शाम को मीना, कमलेश, अंगुरी, कविता के साथ गई थी। जब वह लौट रही थी तो नरवाना की तरफ से एक युवक तेज रफ्तार में बाइक लेकर आया तो टक्कर मार दी। इसके बाद वह जमीन पर गिर गई। परिजनों ने इलाज के लिए उसे नरवाना नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जींद रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें