जींद। 12 से 14 दिसबंर तक नेपाल में हुई इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों वंश मलिक, नितांशु, आदि तुषार, कुणाल और अरमान ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, हिमांशु ने रजत पदक अपने नाम किया।
यह सभी खिलाड़ी इंडस पब्लिक स्कूल पिल्लूखेड़ा की तरफ से खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र मडोत्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंडस संस्थाओं के कोऑर्डिनेटर परवीन परूथी, समाजसेवी आजाद कुंडू ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में चेयरमैन सुरेंद्र मडोत्रा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।