फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर में घुसकर हमला करने के आरोप में पांच नामजद

Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां निवासी एक महिला ने घर पर आयोजित समाज की बैठक के दौरान कुछ लोगों पर उस पर व उसके परिजनों पर हमला करने के आरोप लगाते हुए शिकायत अलेवा थाना पुलिस को दी है। अलेवा थाना पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

नगूरां निवासी महिला नीरज देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति गोस्वामी समाज का प्रदेश कार्यकारिणी का संगठन मंत्री है। 24 दिसंबर को घर पर होने वाली समाज की बैठक की व्यवस्था कर रहे थे। बैठक में आमसभा नहीं होने के कारण इसमें समाज के कुछ चयनित पदाधिकारियों को ही बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि समाज के पानीपत के हथवाला निवासी सुबोध का 23 दिसबंर देर शाम को लगभग साढ़े आठ बजे फोन आया की या तो बैठक को आम सभा करो नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को घर पर समाज की बैठक चलने के बाद दोपहर लगभग एक बजे जींद के बिशनपुरा निवासी हरपाल, पोंकरी खेड़ी निवासी मुकेश गिरी उर्फ मुकेश, पानीपत के हथवाला निवासी सुबोध, कैथल के भागल निवासी राजेश व करनाल के कोहड़ निवासी संदीप के साथ आए 30 अन्य लोगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर 112 नंबर पर फोन करने की बात पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है।
नगूरां पुलिस चौकी के कार्यकारी प्रभारी एएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें