फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लजवाना कलां गांव के पास पांच बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटी गाड़ी, मोबाइल और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे लजवाना कलां गांव के पास से पिस्तौल के बल पर पांच बदमाश सोनीपत जिले के 40 वर्षीय व्यक्ति से ईको कार, मोबाइल फोन व चार हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के बडवासनी गांव निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पास ईको गाड़ी थी। जिसे वह किराये पर चलाता है। मंगलवार को वह गोहाना से गाड़ी में यात्रियों को लेकर सोनीपत बस अड्डे पर पहुंचा और वहां से आठ सवारियों को दोबारा से गाड़ी में बैठाकर गोहाना चला गया। गोहाना जाने के बाद तीन यात्री नीचे उतर गए और पांच युवक गाड़ी में बैठे रहे। उन्होंने कहा कि उनको जुलाना जाना है। जुलाना जाने के लिए उन्होंने एक हजार रुपये देने की बात कही तो वह उनको जुलाना छोड़ने के लिए जा रहा था। देर सायं जब वह रिंडाना से कुछ ही दूरी पर लजवाना कलां गांव के पास पहुंचे तो उन्होंने लघुशंका के लिए गाड़ी को रुकवा लिया। इस दौरान वह भी लघुशंका करने के लिए चला गया। जब वह वापस गाड़ी में आया तो वहां से चाबी गायब थी और उनमें से एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। इसके बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन व चार हजार रुपये की नकदी भी छीन ली और फरार हो गए।
बदमाशों कपड़े उतरवाकर भी साथ ले गए
गाड़ी, मोबाइल तथा चार हजार रुपये की नकदी लूटने के बाद बदमाशों ने चालक नरेश के कपड़े भी उतरवाकर गाड़ी में रख लिए और साथ ले गए। इसके बाद ठंड में किसी तरह नजदीक के गांव में पहुंचा और ग्रामीणों से कपड़े मांगकर पहने और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मंगलवार देर सायं लिजवाना कलां गांव के पास से पिस्तौल के बल पर पांच बदमाशों ने सोनीपत जिले के 40 वर्षीय व्यक्ति से उसकी इको कार, मोबाइल फोन व चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने लूट की इस वारदात को अंजाम देने ते आरोप में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र बागड़ी जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें