फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से भरे थ्री व्हीलर को ट्रक ने मारी टक्कर

Tue, 17 Nov 2015 12:06 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशनपुरा के निकट सोमवार शाम को सवारियों से भरे हुए थ्री व्हीलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें थ्री व्हीलर में सवार चार छात्राओं सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर एक छात्रा की गंभीर हालत देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

गांव किनाना निवासी कुलबीर सोमवार शाम को थ्री व्हीलर में गांव अनूपगढ़ और किनाना की छात्राओं को जींद से बैठाकर गांव की तरफ जा रहा था। सभी छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए जींद आई थी। जब गांव बिशनपुरा के निकट पहुंचा तो चालक कुलबीर ने सामान खरीदने के लिए अड्डे पर थ्री व्हीलर खड़ा कर दिया।

 इसी दौरान पीछे से आई ट्रक ने थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें थ्री व्हीलर में सवार छात्रा गांव अनूपगढ़ निवासी अनू, उर्मिला, नैंसी, गांव किनाना निवासी श्वेता और थ्री व्हीलर चालक कुलबीर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास के लोगों ने घायल छात्राओं को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने छात्रा नैंसी की हालत देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायल छात्राओं ने बताया कि वह जींद में ट्यूशन पढ़ती है और सोमवार को ट्यूशन पढ़ने के बाद घर की तरफ लौट रही थी।
विज्ञापन

गांव बिशनपुरा के निकट ट्रक ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें