एक होटल से पकड़ी गई महिलाओं को लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : Jind
खानसर चौक स्थित एक गेस्ट हाउस से शनिवार को हिरासत में ली गई दो महिलाओं से सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को शहर थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने कहा कि पुलिस ने शनिवार को रेड मारी थी। जब गेस्ट हाउस की जांच की तो रजिस्टर में इन लोगों की कोई एंट्री नहीं मिली। पुलिस को एक महिला व पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिलते थे। इसलिए इनके खिलाफ वेश्यावृत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कर्ण सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस में लकड़ी के छोटे-छोटे छह केबिन बनाए गए थे। एक केबिन में महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले थे। पुलिस ने गेस्ट हाउस से मुरथल निवासी प्रवीण, बागड़ू निवासी श्रीराम, मुरथल निवासी आशीष समेत पानीपत निवासी दो महिलाएं मिली थी। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
एक होटल से महिलाओं के साथ पकड़े गए युवकों को लेकर जाती पुलिस।- फोटो : Jind