फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागक्षेत्र सरोवर में मत्स्य विभाग ने डलवाई दवा

Sun, 25 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों के महाभारतकालीन नागक्षेत्र सरोवर में शुक्रवार को पानी में अमोनिया ज्यादा होने के कारण मछलियां मर गई थीं। जो सरोवर के घाट पर इकट्ठी हो गईं। मत्स्य विभाग ने पानी की जांच के लिए नमूना हिसार लैब में भेज दिया।
विज्ञापन

नागक्षेत्र सरोवर पर आए श्रद्धालुओं ने घाट मर मरी मछलियों की सूचना मंदिर प्रशासन, पालिका प्रशासन व एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को दी। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अदलखा बिट्टा, मंदिर के पुजारी यतींद्र कौशिक मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों को भेजा। विभाग के अधिकारियों ने दवाई डलवाई। नागक्षेत्र सरोवर में नहर का पानी डलवाया गया।
इसके बाद पानी के रंग में भी सुधार आया और दोबारा मछली मरने की शिकायत नहीं आई। इसके अलावा नागक्षेत्र सरोवर में नहर का पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं आ रहा था। इसके कारण पानी में अमोनिया बन गया। इसमें अब ताजा पानी आने के बाद यह समस्या नहीं रही।
विज्ञापन

बाक्स
नागक्षेत्र सरोवर में मछली मरने की सूचना के बाद पानी का नमूना जांच के लिए भिजवा दिए गए थे। तालाब में जरूरत के अनुसार दवा डलवाई गई। नहर का पानी भी तालाब में डलवाया गया। -अंकिता देवी, मत्स्य अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें