12जेएनडी03: वीडियो कान्फ्रेंस में भाग लेते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्वय
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी में 210 एकड़ में बनने वाले देश के 22वें एम्स सहित अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद विकसित भारत विकसित हरियाणा शिलान्यास समारोह को भी संबोधित करेंगे। समारोह का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी उपमंडलों में किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल ने सोमवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों को दी। वीडियो काॅन्फ्रेंस के बाद डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 16 फरवरी को होने वाले विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का जिन-जिन लाभार्थियों ने लाभ लिया है, उन सबको कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमंडलस्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी लाभार्थियों को समारोह स्थल तक लाने-ले जाने के लिए प्रशासन की तरफ से वाहनों की समुचित व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम के दौरान जिन भी लाभार्थियों ने दिव्यांग, वृद्धावस्था व अन्य किसी भी प्रकार की पेंशन बनवाने को लेकर आवेदन किया है उन सभी को प्रमाणपत्र देकर लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री लाभार्थियों से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री के इस लाइव प्रसारण में सभी उपमंडलों पर केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, विधायक व सांसद जनता के साथ कार्यक्रम से जुड़कर सुनेंगे।
12जेएनडी03: वीडियो कान्फ्रेंस में भाग लेते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्वय