फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फिरोजपुर एक्सप्रेस डीजल की बजाय इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी05-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब 14027-28 जींद-फिरोजपुर एक्सप्रेस डीजल की बजाय इलेक्ट्रिक इंजन के साथ अपने निर्धारित मार्ग पर दौड़ेगी। रेलवे ने इस ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन लगा दिया है। इससे ट्रेन की रफ्तार और परिचालन क्षमता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन


दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर गुजरने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन लगभग इलेक्ट्रिक इंजन से ही दौड़ रही हैं। हालांकि 14027-28 जींद-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन ही फिलहाल डीजल इंजन के साथ चल रही थी लेकिन अब यह ट्रेन भी इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई जा रही है।
इस ट्रेन के आगे भी इलेक्ट्रिक इंजन लगा दिया है। इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभ यात्रियों को मिलेगा। अब यह ट्रेन 110 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इलेक्ट्रिक इंजन तेज गति से चलने के साथ-साथ बेहतर पिकअप क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इंजन बदलने के कारण ट्रेन की समयसारिणी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही विभिन्न स्टेशनों से रवाना होगी और गंतव्य तक पहुंचेगी।
ऐसे में नियमित यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में किसी तरह का परिवर्तन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इलेक्ट्रिक इंजन डीजल इंजनों की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल होते हैं। इनसे ध्वनि और वायु प्रदूषण कम होता है तथा ईंधन पर होने वाला खर्च भी घटता है।

जींद से सुबह 7:40 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना होती है एक्सप्रेस ट्रेन
फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होती है। नरवाना 8:05 बजे, टोहाना 8:27 बजे, जाखल 8:45 बजे पहुंच जाती है। इसके बाद बरेटा 8:59 बजे, बुढलाडा 9:14 बजे, मानसा 9:29 बजे, मयूर 9:45 बजे, कतार सिंह वाला 10:04 बजे, बठिंडा जंक्शन 10:50 बजे, गोनियाना भाई जगता स्टेशन 11:04 बजे, गंगसर जाइटो 11:20 बजे, कोट कपूरा जंक्शन 11:36 बजे, फरीदकोट 11:53 बजे, फिरोजपुर कैंट 12:40 बजे पहुंच जाती है। इसके बाद यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से तीन बजे जींद के लिए रवाना होती है, जो कि 8:10 मिनट पर जींद पहुंच जाती है।
वर्जन
रेलवे ने 14027-28 जींद-फिरोजपुर एक्सप्रेस के आगे इलेक्ट्रिक इंजन लगा दिया है। हालांकि इस ट्रेन की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया है। इस ट्रेन में यात्री प्रदूषण रहित सफर कर सकेंगे। -जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें