17जेएनडी03-हरियाणा स्टेट वेटरिनरी एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत सदस्य
नरवाना। हरियल रेस्ट हाउस में मंगलवार को एसआईआर अभियान की प्रगति और आगामी रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता कर्ण प्रताप सिंह ने की। बैठक में चारों मंडल अध्यक्ष, एडवोकेट मनदीप चहल (बीएलए–1) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अब तक की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई और अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। संवाद