23जेएनडी13-मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
नरवाना। फायर कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 16वें दिन भी जारी रही। धरने की अध्यक्षता एफओ वीरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने 24 अप्रैल को मंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
ब्लॉक प्रधान राजा सिंह गुरथली ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फायर कर्मचारियों ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों में फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी तथा शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई।
इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी, वेतन बढ़ोतरी, जोखिम भत्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता, एसीपी और प्रमोशन का लाभ, एलटीसी सुविधा और त्योहारी ड्यूटी के बदले अतिरिक्त वेतन की मांग भी शामिल है।
बिजली कर्मचारियों ने भी धरना स्थल पर आकर फायर कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस अवसर पर सत्यवान सिंह पान्नू, सोहन लाल, जयभगवान, पवन कुमार, अंग्रेज सिंह, सत्यवान नैन, विनोद कुमार, सुभाष चंद, प्रवीन कुमार मौजूद रहे।