फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्निशमन कर्मियों ने मांगों को लेकर शुरू की दो दिवसीय हड़ताल

Wed, 08 Apr 2026 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी27: मांगों को लेकर धरना देते हुए अ​ग्निशमन विभाग के कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। अग्निशमन और नगरपालिका कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल अग्निशमन कार्यालय के बाहर शुरू की। कर्मचारियों ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी चल सकती है।
विज्ञापन

सर्वकर्मचारी संघ के प्रधान मंदीप नेहरा, अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान सुनील कुंडू, नगर पालिका को जिला प्रधान सोहन लाल ने कहा कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने स्थायीकरण, न्यूनतम वेतन 50,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने, ट्रांसफर पॉलिसी को स्पष्ट एवं पारदर्शी बनाने, एसीपी एवं अन्य दीर्घकालिक लाभ लागू करने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें