फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिपो ने जींद से खरल रूट पर चलाई विशेष रोडवेज बस

Wed, 08 Apr 2026 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी28-बस अड्डा जींद, जहां से खरल के लिए स्पेशल बस शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव खरल के शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए डिपो ने रोडवेज बस चलाई है। इसका ग्रामीणों को भी काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

रोडवेज बस जींद से सुबह लगभग साढ़े सात बजे रवाना होती है जो नरवाना से आगे लिंक रोड पर खरल जाती है। खरल से यात्रियों को लेकर बस जींद पहुंचेगी। इसके बाद दिन में बस दूसरे रूट पर चक्कर लगाएगी। फिर दोपहर बाद तीन बजे बस जींद से वापस खरल की ओर जाएगी। ऐसे में यह बस चलाए जाने पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
जींद से खरल की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। जींद से बस चलकर वाया खटकड़, उचाना, नरवाना होते हुए बेलरखां, हमीरगढ़ हाते हुए खरल पहुंचेगी। खरल गांव में कन्या गुरुकुल है। ऐसे में यह बस चलने से जहां एक ओर छात्राओं को लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर अन्य ग्रामीणों को भी गांव से नरवाना, उचाना व जींद शहर आवागमन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की थी कि इस रूट पर स्पेशल बस चलाई जाए। यदि यात्री नरवाना ट्रेन से खरल जाते हैं तो उन्हें बस या अन्य वाहन से लिफ्ट लेकर जाना पड़ता है। इससे पहले यात्रियों की मांग पर मार्च में डिपो ने छात्राओं के लिए घोघड़ियां के लिए स्पेशल बस चलाई थी। यह बस सुबह सात बजे जींद बस स्टैंड से रवाना होती, जो झांझ, कुचराना, कसूहन होते हुए घोघडियां पहुंचती है। इसके बाद घोघड़ियां से सुबह आठ बजे छात्राओं को लेकर जींद के लिए रवाना होती है।
विद्यार्थियों की मांग पर जींद से खरल के लिए बस चलाई गई है। इससे गांव की छात्राओं के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों को भी शहर आने जाने में सुविधा होगी। सुनील पूनिया, डीआई, बस स्टैंड जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें