फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फायर कर्मचारी मांगों को लेकर 18वें दिन भी हड़ताल पर अड़े रहे

विज्ञापन
25जेएनडी15: धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। फायर कर्मचारियों की चल रही हड़ताल शनिवार को लगातार 18वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन पहले से अधिक जोर पकड़ता नजर आ रहा है।

ब्लॉक प्रधान राजा सिंह गुरथली ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है जिसके चलते आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने घोषणा की कि 27 व 28 अप्रैल को सफाई कर्मचारी व नगर पालिका कर्मचारी संघ क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके बाद एक और दो मई को प्रदेशभर में दो दिवसीय काम बंद हड़ताल की जाएगी जिसमें सभी वर्गों के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद की कालका स्टील कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड में दो फायर कर्मचारी भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत हो गई थी। कर्मचारी अपने साथियों को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता एफएम जय भगवान ने की जबकि मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया। धरने में एलएफएम राममेहर श्योकंद, सोहन लाल, प्रवीन कुमार, सत्यवान सिंह, कपिल, शम्मी, विनोद सहित कई फायर कर्मचारी मौजूद रहे।


इन मांगों को लेकर कर्मी कर रहे हैं धरना- प्रदर्शन

अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिया जाए

परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए

दिवंगत कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया जाए

सभी कच्चे फायर कर्मचारियों को नियमित किया जाए

7500 रुपए वर्दी भत्ता व ₹500 धुलाई भत्ता दिया जाए

बिना शर्त एसीपी व प्रमोशन का लाभ दिया जाए

एलटीसी व अन्य सुविधाएं लागू की जाएं

त्योहारी ड्यूटी के बदले एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए

ट्रांसफर पॉलिसी में राहत दी जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें