25जेएनडी10: शिव कॉलोनी में महिलाओं को जागरूक करती स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
जींद। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में नुक्कड़ बैठकें कीं। मुख्य कार्यक्रम गोल्डन स्कूल शिव कॉलोनी और एकता स्कूल में आयोजित हुए।
बच्चों को मलेरिया, डेंगू और महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण की जानकारी दी गई। राममेहर वर्मा ने बताया कि वर्ष 2007 में जहां मलेरिया के 7235 मामले थे वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत से वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर केवल तीन रह गई।
और 2025 और 2026 में अब तक मात्र एक-एक मामला सामने आया है। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि सर्दी और कंपन के साथ बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराएं। इस अवसर पर ओमप्रकाश, अमरजीत, विनोद, दिनेश वर्मा, देवेन्द्र संधू और मुकेश कुमारी मौजूद रहीं।