फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर में शार्टसर्किट से लगी आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। गांगोली गांव में बुधवार सुबह एक निजी स्कूल के शिक्षक के घर में शार्टसर्किट से आग लग गई। इस घटना में लाखों के सामान जलकर नष्ट गया। पीड़ित ने नया मकान बनवाने के लिए दस लाख रुपये रखे थे जो राख में तब्दील हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तंग गली होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ी मकान तक नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

गांगोली गांव निवासी राजबीर ने बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षक है। बुधवार को उसे सूचना मिली कि मकान में शार्टसर्किट से आग लग गई है। बताया कि आग में उनके 10 लाख रुपये की नकदी भी जल गई। यह नकदी नया मकान बनाने के लिए रखी थी। इसके अलावा मकान में 10 तोले सोना, आधा किलो चांदी भी रखी थी, जिसको नुकसान हुआ है। इसके अलावा घर का सारा सामान व टंकी रखे 68 मन गेहूं जल गया। गांव में वर्तमान घर से कुछ ही दूरी पर मकान के निर्माण का काम चल रहा है। इसके लिए रुपये रखे थे। घटना के समय पूरा परिवार नए मकान की साइट पर था। घर पर उसकी भाभी थीं। घर में एक साल की बच्ची नीचे पालने में सो रही थी। राजबीर ने बताया कि उसकी भाभी किसी काम से ऊपर के कमरे में गई थी। जब वह वापस आई तो घर में आग लगी दिखी। इस पर उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने बच्ची को निकाला और आग पर काबू पाया।
बॉक्स
कांग्रेस विधायक पहुंचे
सफीदों के कांग्रेसी विधायक सुभाष देशवाल गांगोली गांव से ही हैं। ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही वे गांव में पहुंचे और अधिकारियों को भी नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। नायब तहसीलदार लोकेश व पिल्लूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

बॉक्स
आग से घिरी बच्ची को पड़ोसियों ने बचाया
जिस समय घर में आग लगी, पालने में एक वर्षीय बच्ची भी सो रही थी। वह बच्ची आग की लपटों में घिर गई। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बच्ची को बाहर निकाला। घटना में बच्ची का पैर झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें