फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलेवा में गेहूं की फसल में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 16 Apr 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी25: अलेवा के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जली गेहूं के खड़े पौधे। संवा
विज्ञापन
अलेवा। चुहड़पुर लिंक मार्ग पर अलेवा गांव के खेतों में खड़ी गेहूं में मंगलवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। साथ के खेतों में कार्य कर रहे किसानोंं ने गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी देख मामले की सूचना पुलिस व खेत के मालिक को दी। सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ व गांव से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर व पानी की टंकी लेकर मौके पर पहुंच गए। तेज हवाओं के चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग कुछ ही देर में काफी दूर तक फैल गई।
विज्ञापन

किसानों ने आग लगी पर ट्रैक्टर व पानी की सहायता से लगभग आधे घंटे में बिना फायर बिग्रेड के आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में ग्रामीणों के साथ अलेवा थाना पुलिस की टीम ने भी सहयोग किया। ग्रामीणों व किसानों ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया उस समय तक अलेवा की साधन पट्टी निवासी सुरेश की तीन एकड़ व बाधू पट्टी निवासी संदीप की अढ़ाई एकड़ फसल जलकर राख हो गई थी। किसानों ने बताया कि गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। किसानों ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेकर गेहूं में आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें