फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 750 एकड़ में भंडारण की गई पराली की गांठों में लगी आग

Sun, 16 Feb 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी03: नगूरां गांव के खेतो में एकत्रित पराली में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव खेतों में एकत्रित की गई 750 एकड़ पराली की गांठों में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आगजनी से लाखों रुपये कीमत की पराली गांठ जलकर राख हो गई। अलेवा थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगूरां गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास बेलर मशीन है। वह पिछले तीन सालों से पराली गांठों का कार्य करता है। उसने अपने खेत में लगभग 750 एकड़ की पराली गांठों का भंडारण किया हुआ है। 14 फरवरी को किसी व्यक्ति ने भंडारण की गई पराली की गांठों में आग लगा दी। इसके कारण भंडारण की गई पराली जलकर राख हो गई। राजेश ने बताया कि आगजनी से उसे लगभग 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नगूरां चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नफे सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाकर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें