फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण मिशन के तहत सीपीआईयू बैठक करना अनिवार्य : राजेश वशिष्ठ

Sun, 16 Feb 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी06-एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
16जेएनडी06:
विज्ञापन

प्रत्येक शिक्षक कक्षा अनुसार अपनी एक बेस्ट प्रैक्टिस सीपीआईयू में साझा करें
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को अपने-अपने क्लस्टर में सीआरसी की अध्यक्षता में बैठक में भाग लेना जरूरी है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी व खंड संसाधन संयोजक को इस बारे पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है खंड में आने वाले सभी क्लस्टर मुखिया को आदेश दें कि जिला स्तर से भेजे गए एजेंडा अनुसार सीपीआईयू बैठक का आयोजन 14 से 18 फरवरी के बीच कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि निपुण मिशन का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को अंक ज्ञान व भाषा ज्ञान हो। इससे बच्चा बिना किसी भी के बिना रटे सटीक ज्ञान प्राप्त करें। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी व खंड संसाधन संयोजक को स्पष्ट तौर पर आदेश दिए है कि निपुण गतिविधियों के संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए व साथ ही सभी अधिकारी अपनी एफएलएन विजिट निर्धारित समय पर पूरी करें। एफएलएन विजिट में यूनिक स्कूल विजिट का ध्यान रखते हुए सभी को अपना विजिट लक्ष्य पूरा करना होगा। वशिष्ठ ने कहा कि सभी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से तीन में भेजे गए प्रश्न पत्रों की मदद से आकलन व पुनरावृत्ति कराना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय स्तर पर इस आकलन का रिकॉर्ड बनाकर रखा जाए। सभी शिक्षक बच्चों की कार्य पुस्तिका व शिक्षक संदर्शिका का कार्य पूर्ण रखें। प्रत्येक शिक्षक कक्षा अनुसार अपनी एक सर्वोच्च शिक्षण गतिविधि बेस्ट प्रैक्टिस सीपीआईयू में साझा करें। सीपीआईयू बैठक में शामिल होने वाले सभी शिक्षक कम से कम एक लो कॉस्ट टीएलएम साथ लेकर आए व उसका प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें