29जेएनडी30: तेल गोदाम के उठती आग की लपटे। संवाद
नरवाना(जींद)। हिसार रोड पर चमेला काॅलोनी के नजदीक एक तेल के गोदाम में रखे तेल के ड्रामों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें आसमान तक पहुंच गई। ऐसे में आग लगने की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी कुलदीप व टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि किसी भी जान माल का नुकसान होने से बच गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
रविवार देर शाम हिसार रोड पर बने एक गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग लगने के बारे में आसपास के लोगों पता चला तो काफी संख्या में कालोनी के लोग घरों से निकलकर हिसार रोड पर एकत्रित हो गए। कालोनी के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले हिसार रोड पर दोनों तरफ का रास्ता बंद कर दिया ताकि किसी भी नुकसान के होने से बचाया जा सके। फायर बिग्रेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वर्जन
हिसार रोड स्थित चमेला कालोनी स्थित एक गोदाम में रखे तेल के ड्रामों में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड को बुला लिया गया और आग पर काबू पाया गया। आग के लगे जाने के कारणों का पता किया जा रहा है।
-कुलदीप, शहर थाना प्रभारी नरवाना।