22जेएनडी21 : आग लगने से दुकान में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए संदीप जांगड़ा। स्रोत ग्रामीण
जींद। शहर के 40 फुटा रोड पर हार्डवेयरकी दुकान में शनिवार देर रात आग लग गई। इससे सामान जलकर राख हो गया। सुबह एक राहगीर ने धुंआ निकलता देखा तो सूचना दुकानदार को दी।
दुकानदार सुमित ने बताया कि उसकी जय हनुमान के 40 फुटा रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किसी राहगीर का फोन आया जिसने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। उसने दुकान का शटर उठाकर देखा तो अंदर भीषण आग लगी थी। दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
दुकानदार के भतीजे संदीप जांगड़ा ने बताया कि आग से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। सुबह जब दुकान खोली गई, तो अंदर की लाइटें जल रही थीं। स्टोर में जहां तक आग पहुंची, वहां का सामान जल गया। आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड कार्यालय में दी गई।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक लाखों का सामान खाक हो चुका था। माना जा रहा है कि आग शनिवार दे रात लगी है। सुबह जब सूचना मिली तब तक नुकसान काफी हो चुका था। पुलिस और प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।