रोहतक। जींद निवासी आनंद कुमार की कार चोरी व उनसे लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला पुरानी कार बेचने के नाम पर हुआ था।
जींद निवासी आनंद कुमार ने दिल्ली के सुशील कुमार से तीन लाख रुपये में पुरानी कार खरीदी थी। आनंद ने 12 अक्तूबर 2023 को 99,000 रुपये ऑनलाइन और 2,01,000 रुपये नकद दिए थे। पांच दिन बाद 17 अक्तूबर 2023 को रोहतक में कार सर्विस कराते समय आरोपी ने उसे चुरा लिया।
पुलिस से सुनवाई न मिलने पर आनंद ने अदालत का रुख किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कादयान की अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। पुरानी सब्जी मंडी थाने में वीरवार को सुशील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। संवाद