फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो में घुसकर थैले जलाने के आरोप में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नपूर्णा उत्सव के दौरान गांव बड़ौदा में राशन डिपो में घुसकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के फोटो छपे थैलों को जलाने और राशन वितरण करने में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, आगजनी करने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत तमाम धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उचाना थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी सुखपाल तथा कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में राशन डिपो चलाते हैं। 18 व 19 अगस्त को अन्नपूर्णा उत्सव मनाया जा रहा था। दोनों राशन डिपो पर लोगों को वह राशन वितरित कर रहे थे। उसी दौरान उनके डिपो पर लगभग 150 महिला व पुरुष पहुंचे। यह लोग उनके राशन डिपो में घुस गए और वहां सरकारी थैलों को जबरदस्ती उठाकर ले गए। इसके बाद इन थैलों को आग लगा दी। इस कारण राशन वितरण का कार्य प्रभावित हुआ। जो लोग उनके राशन डिपो में घुसे, वह अधिकतर बाहर के लोग थे। इनमें कुछ लोग गांव के भी शामिल थे। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें