फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्र से मारपीट के मामले में 13 दिन बाद एफआईआर, आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
फोटो 21जेएनडी28-मामले की जानकारी देती हुई ​शिकायकर्ता अराधना। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित एक अकादमी में 11वीं के छात्र से मारपीट के मामले में शिकायत के 13 दिन बाद 20 अक्तूबर को अकादमी संचालक दीपक लाठर और प्रिंसिपल प्रिया के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। निजी अकादमी में घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट मिली हैं। दूसरी ओर, अकादमी में पढ़ने वाले बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अकादमी में 15 कमरों में 200 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी आराधना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सिद्धार्थ पिछले चार साल से रोहतक रोड स्थित निजी अकादमी में पढ़ रहा है। इसी साल उन्होंने अपने छोटे बेटे मयंक का भी सातवीं कक्षा में दाखिला करवाया था।
अकादमी प्रबंधन ने दोनों बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल का सालाना खर्च 1.50 लाख रुपये बताया था। उनके दोनों बच्चे ठीक पढ़ाई कर रहे थे। छह अक्तूबर को शरारत करते हुए बेटे ने कक्षा में ब्लैकबोर्ड पर दो मुक्के मार दिए। इसी बात पर अकादमी संचालक दीपक लाठर ने उनके बेटे सिद्धार्थ को 12 थप्पड़ मारे। इससे उसके कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन


आरोप, पुलिस ने एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी
आराधना देवी का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को 7 अक्तूबर तो शिकायत दी थी लेकिन 13 दिन बाद 20 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की गई। उन्हें एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी गई। जब उन्होंने कॉपी मांगी तो जांच अधिकारी ने ऑनलाइन निकलवाने के लिए कहा। मामले में अकादमी की सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट मिली है। पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

वर्जन
पुलिस ने मामले में अकादमी संचालक दीपक लाठर और प्रिंसिपल प्रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एफआईआर थाना में मिलती हैं वहां से कभी भी ली जा सकती है।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार, प्रभारी, शहर पुलिस थाना जींद

फोटो 21जेएनडी28-मामले की जानकारी देती हुई शिकायकर्ता अराधना। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें