फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़वाल गांव में जलघर के टैंक में मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़वाल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव गांव के ही जलघर के टैंक में तैरता मिला है। शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव की नीलम के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका की छोटी बहन के बयान पर मृतका के पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में कविता ने आरोप लगाया कि उसकी तीस वर्षीय बहन नीलम को उसके पति नरेश व सास रोशनी ने डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और रात को शव को जलघर के टैंक में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार साम से उसकी बहन नीलम घर से गायब थी, जिसका शव बाद में शुक्रवार साम को जलघर के टैंक में तैरता मिला। कविता के अनुसार नीलम की सास रोशनी व पति नरेश के साथ अनबन रहती थी। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी र्हुइं। मामला महिला सेल मेें भी गया, लेकिन समझौते के बाद नीलम ससुराल आ गई। पुलिस ने मृतका की बहन कविता की शिकायत पर सास रोशनी और पति नरेश के खिलाफ हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक ही परिवार में विवाहित थी दोनों बेटियां
लाडवा निवासी साधुराम ने बताया कि लगभग दस वर्ष पहले उसने अपनी दो बेटियों की शादी खरड़वाल गांव में दो भाइयों के साथ की थी। बड़ी बेटी नीलम की शादी नरेश व छोटी बेटी कविता की शादी नरेंद्र के साथ की थी। नीलम का पति नरेश मजदूरी का कार्य करता है।
सास व पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
सदर थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि खरड़वाल गांव के जलघर के टैंक में नीलम का शव तैरता मिला। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतका की छोटी बहन कविता के बयान पर नीलम के पति और सास के खिलाफ हत्या करने और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें