फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो पक्षों में हुआ झगड़ा, छह लोगों पर मामला दर्ज

Wed, 08 Nov 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। कारखाना गांव में दो पक्ष के बीच हुए झगड़े में सफीदों थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष से पुलिस को दी शिकायत में कारखाना गांव निवासी बिंटू ने कहा कि पांच नवंबर को उसके पिता ओमप्रकाश के साथ कोई गाली गलौच कर रहा है। जब वह घर से बाहर निकाल आया तो जसमेर, महावीर, दिनेश व प्रिंस हाथ मेें लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। इस दौरान उक्त चारों लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। इसके बाद उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल से जींद रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से पुलिस को दी शिकायत में जसमेर ने कहा कि ओमप्रकाश की बुग्गी खड़ी थी। जिसमें उसकी ट्राली की ओमप्रकाश की बुग्गी की साइड लगी गई। तभी ओमप्रकाश अपने घर की छत से देखकर गाली-गलौच करने लगा। जब वह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली को घर खड़ी करके ओमप्रकाश के घर पहुंचा तो इतनी ही देर में ओमप्रकाश व उसका लड़का बिंटू लाठी-डंडा व तेजधार हथियारों से उस पर वार कर दिया। जिस कारण वह घायल हो गया। गांव के लोगों ने उनका बीच बचाव किया। पुलिस ने बिंटू की शिकायत पर जसमेर, महावीर, दिनेश व प्रिंस तथा जसमेर की शिकायत पर ओमप्रकाश व बिंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें